शोधकर्ताओं का दावा:कॉटन के ये कपड़े हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों को सोख लेते हैं; घर, ऑफिस, थियेटर और प्लेन के लिए मुफीद

शोधकर्ताओं का दावा:कॉटन के ये कपड़े हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों को सोख लेते हैं; घर, ऑफिस, थियेटर और प्लेन के लिए मुफीद

नई दिल्ली8 घंटे पहले
ये मॉडिफाइड कॉटन कपड़े बहुत मजबूत हैं, इनका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। - Dainik Bhaskar
ये मॉडिफाइड कॉटन कपड़े बहुत मजबूत हैं, इनका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आईआईटी दिल्ली ने बनाए मॉडिफाइड कॉटन फैब्रिक, इसे बार-बार इस्तेमाल कर सकेंगे

दुनियाभर में लोग वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। घर हो या बाहर, तमाम ऐहतियात के बावजूद सांसों से जुड़ी समस्याएं और गंभीर बीमारियां घेर रही हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने प्रदूषण से निपटने की तरकीब खोज ली है।

शोधकर्ताओं ने ऐसा मॉडिफाइड कॉटन फैब्रिक (MOF) (सूती कपड़ा) विकसित किया है जो नुकसान पहुंचाने वाले वायु प्रदूषकों को सोखने में सक्षम है। ZIF-8 कॉटन और ZIF-67 कॉटन कहे जाने वाले ये उन्नत कपड़े हवा से बेंजीन, एनिलिन और स्टाइरीन जैसे कार्बनिक वायु प्रदूषकों के उच्च स्तर को सोख लेते हैं।

VOC का बढ़ता स्तर चिंता का कारण
रिसर्च में शामिल शोधकर्ताओं के मुताबिक, नाइट्रस ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड, कार्बनऑक्साइड और अन्य विषैले वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों यानी वोलैटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOC) के बढ़ते स्तर से होने वाला वायु प्रदूषण चिंता का प्रमुख कारण है। इन रसायनों के बेहद मामूली हिस्सों के भी लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

इससे अस्थमा तथा आंख और गले में परेशानी हो सकती है। IIT दिल्ली के टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अश्विनी अग्रवाल ने कहा, विशेष रूप से इन कपड़ों का इस्तेमाल बंद स्थानों के भीतर जैसे घरों, ऑफिस, थियटरों, प्लेन और वाहनों में किया जा सकता है।

120 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके दोबारा उपयोग कर सकते है
रिसर्च टीम के मुताबिक, ZIF-8 उन्नत कपड़ा, इसके वजन से अधिकतम 19.89 मिलीग्राम/ग्राम एनिलिन, 24.88 मिलीग्राम/ग्राम बेंजीन और 11.16 मिलीग्राम/ग्राम स्टाइरीन को सोखने में सक्षम पाया गया है। टीम ने कहा कि इन कपड़ों को 120 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके आसानी से दोबारा उपयोग किया जा सकता है।

इनकी सोखने की क्षमता में कोई कमी भी नहीं आती है। शोध में शामिल रिसर्च स्कॉलर हरदीप सिंह ने बताया कि MOF जैसे पदार्थ का इस्तेमाल ऐसे कपड़ों के लिए भी किया जा सकता है जिनमें एंटीमाइक्रोबियल, पार्टिकुलेट मैटर फिल्टरिंग, फ्यूल फिल्टरिंग, केमिकल वारफेयर प्रोटेक्टिंग और यूवी रेडिएशन सोखने जैसे गुण हों।

मजबूत इतने कि फर्निशिंग फैब्रिक में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं
आईआईटी दिल्ली के रिसर्च स्कॉलर और इन कपड़ों को विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयोग करने वाले हरदीप सिंह ने कहा कि सक्रिय कार्बन, जिओलाइट्स और मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) जैसे झरझरे पदार्थ हवा से प्रदूषकों को सोखने में सक्षम हैं। प्रयोग के दौरान हमने इन्हें कारगर पाया है। ये मॉडिफाइड कॉटन कपड़े बहुत मजबूत हैं। इनका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इन कपड़ों का इस्तेमाल प्रदूषण को नियंत्रित करने वाली अपहोल्स्ट्री फैब्रिक (फर्निशिंग) डिजाइन करने में भी हो सकता है।


आईआईटी दिल्ली ने बनाए मॉडिफाइड कॉटन फैब्रिक, इसे बार-बार इस्तेमाल कर सकेंगे

from दिल्ली + एनसीआर | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gr1zVP

Comments