क्राइम:आपसी मतभेद में दूसरे को मारी गोली, अरेस्ट

क्राइम:आपसी मतभेद में दूसरे को मारी गोली, अरेस्ट

नई दिल्ली

अमन विहार इलाके में बीती रात मनीष कुमार नामक व्यक्ति ने भरत लाल साहू नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने जाकर पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। आरोपी के हाथ में पिस्टल थी और कपड़े खून से सने हुए थे। मनीष वहीं पर पिस्टल लिये काफी देर तक खड़ा रहा। उससे पिस्टल मांगने पर उसने आसानी से अपनी पिस्टल भी पुलिस वालों को दे दी, उसे वहीं पर कुर्सी पर बैठाया गया।

पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर भी दर्ज कर लिये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गत शुक्रवार की रात 10.20 बजे कैलाश विहार, किराड़ी का रहने वाला मनीष थाने में आया और बोला कि उसने सुल्तानपुरी में रहने वाले भरत लाल साहू को गोली मार दी है। उसके हाथ में देसी पिस्टल और खून से सने कपड़े भी थे। इसके बाद करीब 11.24 बजे दो पीसीआर कॉल अमन विहार पुलिस को मिली।

जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके भाई को सुल्तानपुरी में हनुमान मंदिर पार्किंग के पास गोली मार दी थी, जिसे अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया है। एसआई रविंदर अस्पताल पहुंचे और घायल भरत लाल साहू व उसके परिवार वालों से मिले। डॉक्टर ने उसके गाल को जबड़े के पास घाव, बायीं आंख में सूजन, नाक से खून आने का बताया।

भरत लाल ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह हनुमान मंदिर पी-4 सुल्तानपुरी के पास पार्किंग में अपनी कार खड़ी करता है। वारदात के वक्त पार्किंग एरिया के केयर टेकर सलमान ने उसे एक रिजवान के मोबाइल के जरिए फोन किया और कहा कि जल्दी आओ क्योंकि सलमान पार्किंग को जल्दी बंद कर रहा है।

पांच साल पहले दोनों थे कारोबारी पार्टनर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी अपने घर से ही किराना दुकान चलाता है। जबकि शिकायतकर्ता गांव कराला में बदरपुर व रोड़ी स्टॉक की दुकान चलाता है। आरोपी और पीडि़त करीब 5 साल पहले पार्टनरशिप में काम करना शुरू किया था। लेकिन पिछले साल किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया था। उनकी पार्टनरशिप भी टूट गई थी।

आरोपी मनीष से पूछताछ करने पर पता चला कि किया था कि पीडि़त भरत उसके कारोबार में जबर्दस्ती हस्तक्षेप कर रहा था। उसके ग्राहकों का ब्रेनवॉश कर रहा था, जिससे उसको आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा था। जिसको लेकर उसने भरत से बात भी की थी। वह बदला लेने के लिए मौका तलाश कर रहा था। एक अवसर की तलाश में था। हालांकि उनके बयान की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।


from दिल्ली + एनसीआर | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3zlHvvD

use this vertical button for translation .

Comments