सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाने वाले पीड़ित की मौत:BSP सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता का साथी था, दोनों ने एकसाथ कोर्ट के बाहर लगाई थी आग; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाने वाले गवाह की मौत:BSP सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता का साथी था, 5 दिन पहले दोनों ने लगाई थी आग; इलाज के दौरान तोड़ा दम

लखनऊ/दिल्ली30 मिनट पहले
फोटो 16 अगस्त की है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला और उसके साथी ने खुद को आग लगा ली थी।

उत्तर प्रदेश के मऊ के घोसी से BSP सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के साथी और गवाह ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 5 दिन बाद दम तोड़ दिया। युवक नाम सत्यम प्रकाश राय था। महिला और उसके साथी ने सोमवार 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। दोनों को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को युवक की मौत हो गई। महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

रेप पीड़िता ने घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ रेप सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि अतुल राय, पुलिस और जजों की मिलीभगत से उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से वह और उसके मुकदमे का गवाह आत्मदाह के लिए मजबूर हुए हैं।

सोशल मीडिया पर किया था LIVE और कहा था...
सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके साथी ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगाने से पहले LIVE वीडियो बनाया था। इसमें दोनों ने कहा था कि वह लोग सरकारी तंत्र से प्रताड़ित होने के बाद बुरी तरह से निराश हो गए हैं। अतुल राय ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए खूब प्रताड़ित किया।

पीड़िता के दोस्त ने कहा, 'उन लोगों ने पैसों के प्रलोभन को त्याग कर, भूखे, प्यासे रहकर अतुल राय के खिलाफ कानूनी लड़ाई को कायम रखा था, ताकि कानून और पुलिस व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़े। अब वह लोग एक नेक्सस के जाल में फंस गए हैं। हम लोगों के पास भी अगर राजनीतिक आश्रय होता तो शायद हमें इस कदर परेशान नहीं होना पड़ता।'

दोनों ने बड़े नामों का किया था जिक्र

फेसबुक के माध्यम से दोनों ने कहा कि अतुल राय के इशारे पर वाराणसी के पूर्व एसएसपी अमित पाठक, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, निलंबित डिप्टी एसपी अमरेश सिंह बघेल, दरोगा संजय राय व उसका बेटा और कुछ जज उनके पीछे पड़े हुए हैं। सभी की मिलीभगत से दोनों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पीड़िता के साथ न्याय की बजाय उसे चरित्रहीन साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पुलिस और अदालत के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय से भी उन्हें मदद नहीं मिल पाई।

2 अगस्त 2021 को एक मुकदमे को लेकर पीड़िता के खिलाफ वाराणसी की 1 अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कहीं से भी मदद की उम्मीद न दिखाई देने पर वह दोनों मजबूर होकर सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह कर रहे हैं। हालांकि दोनों के आग लगाते ही मौजूद सुरक्षाकर्मी बुझा कर उन्हें अस्पताल ले गए थे।

रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर पर भी लगे थे गंभीर आरोप

रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट करने पहुंची पुलिस अफसर।

रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर रेप पीड़िता ने रेप के आरोपी BSP सांसद अतुल राय का साथ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके दोस्त ने वीडियो में कहा था कि जब ये मामला कोर्ट में विचाराधीन था, तब अमिताभ ठाकुर ने इसमें हस्तक्षेप किया और अतुल राय का समर्थन किया। 10 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान ही पीड़िता और उसके दोस्त ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाकर खुद की जान देने की कोशिश की थी। इसमें इलाज के बाद युवक की मौत हो गई है। उधर, शनिवार की सुबह ही लखनऊ पुलिस ने रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट कर लिया। उनसे इस मामले में पूछताछ चल रही है।

यूपी सरकार ने गठित की है 2 सदस्यीय जांच समित
सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाली रेप पीड़िता और उसके गवाह के प्रकरण की जांच के लिए 2 सदस्यीय जांच समित का गठन किया है। जांच समिति में पुलिस महानिदेशक डॉ. आरके विश्वकर्मा और नीरा रावत शामिल हैं। जांच के क्रम में सबसे पहले 23 अगस्त को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को समिति ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। इसके बाद से बारी-बारी सभी पुलिस अफसर जांच समिति के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे। बयान दर्ज करने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी।

पीड़िता बलिया की रहने वाली है

मूलत: बलिया जिले की रहने वाली और वाराणसी के यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा है। उसने 1 मई 2019 को लंका थाने में बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ रेप सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराई थी। अतुल राय बीते सवा 2 साल से प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं।

यूपी कॉलेज में हुई थी दोनों की जान-पहचान

गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के सियाड़ी गांव निवासी इंद्रबली राय के बेटे सत्यम प्रकाश राय साल 2013 में वाराणसी के यूपी कॉलेज के छात्रसंघ के पदाधिकारी रहे थे। यूपी कॉलेज में छात्र राजनीति के दौरान ही सत्यम प्रकाश की जान-पहचान रेप पीड़िता से हुई थी। सत्यम ने रेप पीड़िता को साल 2015 में यूपी कॉलेज के महामंत्री पद का चुनाव भी लड़ाया था, लेकिन वह हार गई थी। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे।

पीड़िता जब 2019 में अतुल राय के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराई तो इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालय और अदालत में भी साथ ही दिखते थे। सत्यम प्रकाश राय को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह बेहद ही जुझारू किस्म का था। उसके आत्मदाह की बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है।

जानें कब, क्या हुआ

  • 2 अगस्त 2021 को रेप पीड़िता के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमे में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
  • 22 जून 2019 को अतुल राय ने वाराणसी की अदालत में सरेंडर किया, जेल गए।
  • 2 दिसंबर 2020 को पीड़िता के गवाह सत्यम प्रकाश राय ने लंका थाने धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया।
  • 2 अगस्त 2021 को रेप पीड़िता के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमे में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
  • 16 अगस्त 2021 की दोपहर सुप्रीम कोर्ट के सामने पीड़िता और गवाह ने फेसबुक पर लाइव हुए और आत्मदाह किया
from दिल्ली + एनसीआर | दैनिक भास्कर https://ift.tt/381TylK

use this vertical translate button.

Comments