दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन KM लंबा जाम:बारिश से गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट, कई जगह जाम में सैकड़ों वाहन फंसे, जाम खुलवाने में पुलिस फेल

गाजियाबाद2 घंटे पहले
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर 3 KM लंबा जाम:मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त; कई जगहों पर जाम में दो से तीन घंटे से फंसे हैं लोग, ट्विट कर पुलिस से मांग रहे हेल्प

गाजियाबाद2 घंटे पहले
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे हैं।

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से शहर की तमाम व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। 35 से ज्यादा रास्तों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां नाले ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी घरों के अंदर घुस गया है। यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लगा है। प्रताप विहार आरओबी पर दो घंटे से जाम में बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। यातायात पुलिस भी मौके पर है, लेकिन वाहनों का दबाव इतना है कि यातायात सामान्य नहीं हो पा रहा।

विजयनगर से लालकुआं तक वाहनों की लाइन
एक कंपनी में मैनेजर वीरेन धारीवाल दो घंटे से इस जाम में फंसे हैं। वह कई ट्वीट कर चुके हैं। सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर से सिहान गेट तक भी जाम लगा हुआ है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के गाजिबयाबाद में एंट्री-3 प्वाइंट पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। विजयनगर से लालकुआं तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। लालकुआं के पास निर्माणाधीन आरओबी पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।


यह तस्वीर लालकुआं के पास बन रहे ओवरब्रिज की है, जहां लंबा जाम लगा हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस बोली- जलभराव से आई दिक्कत

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक सिस्टम पर दबाव है। पुलिस मौके पर है और जाम खुलवाया जा रहा है। मेरठ से मोदीनगर-मुरादनगर होकर गाजियाबाद जाने वाले रास्ते पर भी कई जगह जाम की स्थिति है। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रैपिड रेल ट्रैक निर्माण के चलते सड़क संकरी है। ऊपर से उस पर बारिश का पानी भर गया है। इसलिए वाहनों की स्पीड थम गई है।

कल रात भी लगा रहा था जाम
गाजियाबाद में बारिश के चलते शुक्रवार रात भी जहां-तहां जाम लगा रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत डासना अंडरपास, इंदिरापुरम कट, लालकुआं, विजयनगर, चिपियाना ओवरब्रिज के पास आई थी। इन स्थानों पर देर रात तक जाम लगा रहा था। इससे हजारों वाहन चालक परेशान रहे थे।


from दिल्ली + एनसीआर | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3AXhV0c

Comments