भास्कर LIVE अपडेट्स:BSF और पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 40.810 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अफीम बरामद किया, FIR दर्ज
भास्कर LIVE अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। नागबेरन त्राल इलाके के जंगलों में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीनों दहशतगर्द मारे गए। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
आज की अन्य अहम खबरें...
अमृतसर से 40.810 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अफीम बरामद
सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने अमृतसर के पंजग्रेयां इलाके से 40.810 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अफीम, 2 प्लास्टिक पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
गोवा में रूस की दो महिलाएं किराए के कमरे में मृत पाई गईं
गोवा के उत्तर में स्थित सिओलिम गांव में रूस की दो महिलाएं अपने-अपने किराए के कमरों में मृत पाई गई हैं। राज्य पुलिस ने बताया है कि ये दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।
गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की आशंकारिश हो सकती है।
दिल्ली के आजाद मार्केट अंडरपास पर 1.5 फीट की वाटर लॉगिंग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि 1.5 फीट वाटर लॉगिंग की वजह से आजाद मार्केट अंडरपास बंद कर दिया गया है। मिंटो ब्रिज को भी बंद किया गया है और मूलचंद अंडरपास पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है।
आज के बड़े इवेंट्स...
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लखनऊ में उभरते सितारे फंड लॉन्च करेंगी। यह फंड छोटी और मझोली कंपनियों को दिया जाएगा।
- एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा। हालांकि इसके धरती से टकराने की आशंका नहीं है। यह सूर्य की तरफ बढ़ रहा है।
- महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के करीबी संजीव पलांडे की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी
from दिल्ली + एनसीआर | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3z8Ptb7
!DOCTYPE html>

Comments
Post a Comment